गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। सरैला चट्टी के पास मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे बारिश के बाद और खतरनाक हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। बारिश के बाद सड़क पर जमा मिट्टी और गंदगी कीचड़ में बदलने से फिसलन बढ़ जाती है। पैदल राहगीरों, बुजुर्गों और बच्चों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति से कारोबार और आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने के साथ जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...