गाजीपुर, सितम्बर 6 -- Ghazipur News: गहमर। थाना गहमर पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेल से मोटर और तार चोरी करने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो 200 ग्राम कॉपर तार बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को भतौरा गांव निवासी रामइकबाल पुत्र विजय कुमार राजभर ने तहरीर देकर बताया था कि गांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल संख्या से अज्ञात चोर मोटर और अन्य तार काटकर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चोरी गए तीन गैस सिलेंडर बरामद, दो गिरफ्तार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पांच सितंबर को चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्...