Ghazipur News: समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे
गाजीपुर, जुलाई 7 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड परिसर में मंगलवार को वन विभाग की ओर से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान समूह की महिलाओं, स्वय सेवी संस्थाओं को पौधा भी वितरित किया गया। वहीं स्थानीय प्रशासन, वन विभाग और जनप्रतिनिधि ने मिलकर नीम, पीपल, आम और अन्य छायादार पौधों का रोपण किया। विकास खंड अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि शासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर वन विभाग के प्रभारी दयाशंकर वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, , दिग्विजय कुमार, उर्दू बाबू वजाहतुल्ला सिद्दीकी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आलमगीरपुर बायोडायवर्सिटी पार्क में वन महोत्सव का हुआ कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक में पौधरोपण महाअभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.