Ghazipur News: समाधान शिविर में 73 शिकायतें दर्ज, 19 का मौके पर निस्तारण
गाजीपुर, अगस्त 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के गांव की समस्या-गांव में समाधान अभियान के तहत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत छावनी लाइन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी राजन राय ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर में जिले के 22 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राजस्व, प्रधानमंत्री आवास योजना, नाली, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), जिला पंचायत, नलकूप तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। ग्राम पंचायत अधिकारी शशि प्रकाश राय ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.