गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर (देवकली)। नागपंचमी पर्व के अवसर पर मां काली मंदिर समिति ग्राम सभा बरगांव हथौड़ी की ओर से चतुर्थ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार की देर शाम आयोजित किया गया। समारोह में खेलकूद प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान, समाज सेवा सम्मान, कर्मठ कार्यकर्ता सम्मान, ग्राम रत्न सम्मान और बुजुर्गों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दयाशंकर पाण्डेय एवं रामवचन सिंह यादव को '' समाज सेवा सम्मान '' स्व: राधेश्याम सिंह यादव ' डोमा ' को '' ग्राम रत्न सम्मान '' शिवमूरत यादव को सदभावना पुरस्कार, किसलय, पैगी, अंशु ,पुलकित को कर्मठ कार्यकर्ता सम्मान, अर्ष एवं विपुल को प्रशस्ति-पत्र दिया गया। शिक्षा, रोजगार एवं खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों क...