Ghazipur News: समरसता संकल्प कलश यात्रा का हुआ स्वागत
गाजीपुर, अगस्त 4 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सादात दक्षिणी और सैदपुर पूर्वी मंडलों में मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर कलश पूजन किया गया। यह पूजन कलश वंदन यात्रा और समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ। इसके तहत, गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी से सुशोभित कलश का वंदन किया गया। यह यात्रा भभौरा, अमेदा, शिवदासपुर, विक्रमपुर, अमुवारा, भीमापार, खिदिरगंज, सेमरौल, गौरा, मखदुमपुर सहित विभिन्न ग्राम सभाओं से गुजरी और वहां कलश पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष दिलीप पांडेय, अभय सिंह, रघुवंश सिंह, कृष्णा मोदनवाल, पंचदेव गौड़, अरुण कनौजिया, संजय यादव और संतोष भारद्वाज रहे। संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समता, सद्भाव, सेवा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.