Ghazipur News: सभासदों ने 31 अक्टूबर तक का दिया अल्टीमेटम, सामूहिक इस्तीफा की दी चेतावनी
गाजीपुर, अक्टूबर 28 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद जमानियां में जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 21वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज सभासदों ने शर्ट उतारकर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि 31 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो सभी सभासद सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे। सभासदों ने कहा कि उनका आंदोलन व्यक्तिगत विरोध नहीं, बल्कि जनता के हित और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोक के बावजूद नवीन गृहकर की वसूली की जा रही है। साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मियों की तैनाती, कार्य और जिम्मेदारियों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। बोर्ड बैठकों में पारित विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.