Ghazipur News: सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद में विभिन्न मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे सीआरओ सुनील कुमार त्रिवेदी के साथ सभासदों की वार्ता हुई। सभासदों का आरोप था कि सीआरओ समस्या का समाधान करने के बजाय समझौता कराने पहुंचे हैं। इससे सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। सभासदों ने बढ़े गृहकर और ट्रेड शुल्क को वापस लेने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पीएफ कटौती की जांच और नियुक्ति प्रक्रिया सार्वजनिक करने, बलुआ घाट के कार्यों में कथित अनियमितता की जांच कराने और नामांतरण में अवैध वसूली रोकने की मांग की। आदर्श नगर योजना के तहत बनी तीन सड़कों पर पोल लाइट के लिए खर्च करीब दो करोड़ रुपये की जांच की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.