गाजीपुर, अक्टूबर 31 -- Ghazipur News: गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता चार से सात नवंबर तक आजमगढ़ में आयोजित होगी। इसके लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल दो नवंबर को सुबह 10 बजे से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार में होगा। इच्छुक खिलाड़ी दो नवंबर को सुबह 9रू30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को तीन नवंबर को वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में मंडल स्तरीय चयन में प्रतिभाग करना होगा। खिलाड़ियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाणपत्र, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा। प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनका जन्म एक जनवरी 2011 अथवा उसके बाद हुआ हो। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: हैंडबॉल के सब जूनियर बा...