Ghazipur News: सपा विधायक पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप
गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददताा। सपा विधायक और पूर्व मंत्री स्व. कैलाश मंत्री के पुत्र डॉ. वीरेंद्र यादव पर दर्जनों किसानों की भूमि हड़पकर शिक्षण संस्थान संचालित करने का आरोप लगा है। सोमवार को किसानों ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को सामूहिक शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने और भूमि वापस दिलाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि सकरा हुसेनपुर गांव में उनकी कृषि भूमि को चकबंदी अधिकारियों को प्रभावित कर दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित कराया गया। आरोप है कि सड़क किनारे स्थित कीमती भूमि के स्थान पर किसानों को बंजर और ऊसर जमीन का चक दे दिया गया। किसानों के अनुसार कई भूखंडों पर डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज, इंटर कॉलेज और मोंटेसरी स्कूल के भवन बनाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने दुर्गेश यादव, सुरेश यादव, मरकध्वज, रमेश, योगेंद्र यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.