Ghazipur News: सन्हु का पुरा में जाम नाली की हुई सफाई
गाजीपुर, जुलाई 8 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र के मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव स्थित सन्हु का पुरा में नाली जाम होने से नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को 'बरसात से पहले नहीं हुई नालियों की सफाई' शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम नाली की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था सुचारु कर दी, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.