गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: गाजीपुर। महाराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय के बीमार गार्ड को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर परिसर को सजाया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिठाई और बोनस भी दिया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन केपी सिंह, शोभा सिंह, नवीन कुमार सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। आयोजन ने जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीपीएस बोकारो में जॉय ऑफ गिविंग सप्ताह सं...