Ghazipur News: सदमे से मां का निधन
गाजीपुर, अक्टूबर 18 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुकुलपुरवा कपास सड़क हादसे में बाइक सवार संजय शुक्ला की मौत के तीन दिन बाद उनकी मां देवंती देवी (75) का भी निधन हो गया। परिवार में लगातार दो मौतों से मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, बेटे की मौत के बाद से देवंती देवी गहरे सदमे में थीं। शनिवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संजय शुक्ला अपनी तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उनके निधन से पत्नी सुमन देवी और तीन बेटियों पर पहले ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। यह भी पढ़ें- Mau News: बेटे के गम में मां का निधन अब मां की मौत से परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा था। यह भी पढ़ें- Begusarai...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.