गाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Ghazipur News: गाजीपुर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर पश्चिम क्षेत्र की ओर से "समृद्धि के लिए ईमानदारी" थीम पर मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन क्षेत्रीय कार्यालय, महुआबाग से शुरू होकर पीर नगर तक आयोजित हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख विनय शंकर, आरएएच राकेश रंजन, एलडीएम राजदेव कुमार, सतर्कता अधिकारी रितेश कुमार सहित क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों और विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुखों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों को अपने कार्य और जीवन में अपनाने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक रूप से जागरूकता फैलाने क...