गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सत्य प्रकाश पाण्डेय की मंगलवार की रात बाइक दुर्घटना में चितबडागांव थाना क्षेत्र में मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सत्य प्रकाश पुत्र रविन्द्र नाथ पांडेय निवासी महेशपुर थाना करीमुद्दीनपुर चितबडागांव किसी काम से गये थे। मंगलवार की रात लगभग 11 बजे वापस लौटते समय धर्मापुर गांव के पास गलत दिशा में खड़ी टेलर से टक्कर हो गयी। जोरदार टक्कर में सत्य प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी। जैसे ही घरवालों की इसकी सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां नयन कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...