Ghazipur News: सड़क से पानी रिसने का वीडियो वायरल, प्रशासन ने कराया बंद
गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर। नगर के गोईजीतर मोड़ से गांधी पथ स्थित मथुरा मेडिकल तक बनाई गई सीसी सड़क पर लाल दरवाजा के पास पानी रिसने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में नगर पालिका परिषद ने जांच कराई। अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जांच में पानी रिसाव का कारण मो. जाकिर हुसैन के मकान का पुराना और जर्जर पानी कनेक्शन पाया गया। नगर पालिका के अनुसार जर्जर कनेक्शन से पानी का रिसाव होने के कारण सड़क की खोदाई कराई गई। मकान मालिक को कनेक्शन की मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद भवन स्वामी मो. जाकिर हुसैन ने लिखित रूप से कनेक्शन बंद करने और आगामी दो वर्षों तक इस सड़क पर कनेक्शन का कार्य नहीं कराने की बात कही। नगर पालिका ने बताया कि उक्त जर्जर कनेक्शन को पूरी तरह बंद कर दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.