गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: सैदपुर। बासूपुर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनएचएआई के अधिकारियों और यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामचरन सिंह ने छात्रों को तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने और नशे में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। लेन अनुशासन, सुरक्षित दूरी, ब्लाइंड स्पॉट, ओवरटेकिंग, नाबालिगों के वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग से बचने के बारे में भी बताया गया। दुर्घटना की स्थिति में गोल्डन ऑवर में घायलों की मदद करने का महत्व समझाया गया। यातायात संकेतों के चार्ट और पोस्टरों से जानकारी देने के बाद विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सड़क सुरक्षा को जागरूक करने ...