Ghazipur News: सड़क पर खुला गड्ढा होने से बढ़ा खतरा
गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के कानूनगो मोहल्ला में पानी कनेक्शन के लिए खोदा गया गड्ढा मरम्मत के बिना छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। रेहान सिद्दीकी के मकान के पास स्थित गली में खुले गड्ढे के कारण राहगीरों, बच्चों और पशुओं के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि जलापूर्ति कनेक्शन के बाद गड्ढे को भरने और सड़क समतल करने में नगर पालिका कर्मियों ने लापरवाही बरती है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल गड्ढा भरवाने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी का कनेक्शन पूरा होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.