Ghazipur News: सड़क के नवनिर्माण के लिए ग्रामीणों ने सौंपा पत्रक
गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के जबूरना पेट्रोल पंप से मिर्चा, सेन्दुरा होते हुए कुसी मार्ग तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर सड़क 10-15 वर्षों से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और बारिश में जलभराव व कीचड़ से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मिर्चा निवासी ध्रुव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जमानियां एसडीएम निधि को पत्रक सौंपकर सड़क के नवनिर्माण या पक्कीकरण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग जमानियां तहसील मुख्यालय से जुड़ा होने के कारण कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अधिक परेशानी होती है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.