Ghazipur News: सड़क की बदहाली और जलजमाव से वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी
गाजीपुर, सितम्बर 27 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ इंदिरा नगर में कुशवाहा कटरा से निमेक्ट कंप्यूटर होते हुए मस्जिद तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क की मरम्मत के नाम पर आधे हिस्से में गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, दुकानदारों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
सड़क के हालात बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। वार्डवासियों का कहना है कि नहर का पानी ओवरफ्लो होने पर भी आसपास जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। महेंद्र कुशवाहा, श्रवण गुप्ता, डॉ. रितेश, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.