Ghazipur News: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में भिड़ा दूसरा ट्रेलर
गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: जंगीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरसदपुर के पास रविवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से एक अन्य ट्रेलर जा भिड़ा। हादसे में ट्रेलर चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सुभाष कुमार निवासी अहिरौला, मिर्जापुर ने बताया कि वह वाराणसी की ओर से ट्रेलर में गिट्टी लादकर जा रहा था। अरसदपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसका वाहन टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर लेकर उसका चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.