Ghazipur News: सचिन सिंह यादव बने एनसीसी सेकेंड ऑफिसर
गाजीपुर, अगस्त 4 -- Ghazipur News: जमानियां। तहसील के ग्राम गरुआ मकसूदपुर निवासी सचिन सिंह यादव ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), कामठी, नागपुर से प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर एनसीसी सेकेंड ऑफिसर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बचपन से भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा का सपना देखने वाले सचिन ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया। वर्तमान में वे चंदौली जनपद स्थित सनबीम स्कूल, मुगलसराय में शिक्षक हैं और 91 यूपी बटालियन एनसीसी से जुड़े हुए हैं। अब वे एनसीसी सेकेंड ऑफिसर के रूप में कैडेटों को नेतृत्व, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रसेवा की भावना के लिए प्रेरित करेंगे। सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाइयों, गुरुजनों, वरिष्ठ अधिकारियों, विद्यालय प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.