गाजीपुर, जुलाई 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। महमदपुर स्थित उम्मे लैला बीबी इमामबारगाह में शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन की पुत्री जनाबे सकीना की याद में 'यादे सकीना बिन्तुल हुसैन' का 46वां वार्षिक आयोजन अकीदत के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कलामे-पाक से हुई, जिसके बाद अशफाक हुसैन उर्फ हसीन और उनके हमराहों ने सोजखानी और मर्सियाखानी प्रस्तुत की। शायर ताहिर ताजमी और कैफ गाजीपुरी ने कतआत, रुबाइयां और सलाम पेश कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का महत्व मुख्य वक्ता मौलाना तहजीबुल हसन रिजवी ने मजलिस को संबोधित करते हुए कर्बला के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में अमन, मोहब्बत और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इमाम हुसैन का जीवन सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा का प्रतीक है। मजलिस के बाद शबीहे ताबूत जनाबे स...