Ghazipur News: संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैदल गश्त
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण किया। अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने भी संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग की। पुलिस के अनुसार शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.