Ghazipur News: संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस की होगी तैनाती
गाजीपुर, जुलाई 18 -- Ghazipur News: रेवतीपुर (गाजीपुर)। आगामी श्रावण मास के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, मंदिर समितियों के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक, सोमवार के विशेष पूजन और शिव मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने कहा कि सभी धार्मिक कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और नियमित गश्त की जाएगी।उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.