गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सपा की ओर से सैदपुर में पीडीए जनचौपाल का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके पर विधायक अंकित भारती ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता से जाने वाली है। इसलिए महिलाओ को चुनावी रुपयों का प्रलोभन दे रही है। ये सरकार संविधान की बात तो करती है लेकिन कभी संविधान की बात नहीं मानती है। यह संविधान विरोधी सरकार है। विधायक ने कहा की वर्तमान सरकार शिक्षा विरोधी है। इसलिए नए संस्थान बनाने के बजाए संस्थानों को ध्वस्त करने का कार्य कर रही है। अंग्रेजों की सरकार की तरह भाजपा की सरकार सत्ता के नशे मे चूर है। लेकिन इनके गुरुर को तोड़ने का कार्य जंतर मंतर से देश के युवाओ ने किया है। पीडीए की ताकत सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज को मजबूती देने में है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष स...