गाजीपुर, जुलाई 14 -- Ghazipur News: दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के देहवल ग्राम सभा के ककरही बस्ती के ग्रामीण सुरक्षित संपर्क मार्ग के अभाव में कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं। बस्ती तक पहुंचने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है और ग्रामीणों को एक जर्जर कच्ची पगडंडी के सहारे आवागमन करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दिनों में पगडंडी पर जलभराव और कीचड़ होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ऐसे में पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी की मृत्यु होने पर अंतिम यात्रा के दौरान भी शव को कीचड़ और पानी के बीच से ले जाना पड़ता है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है。 यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 350 मीटर बदहाल संपर्क मार्ग से ग्रामीण परेश...