गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डहराकला गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हसनपुर डगरा स्थित नहर की पुलिया पर उसकी आटे की बोरी लदी साइकिल मिली। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय कुलदीप यादव पुत्र कालीचरण यादव परिजनों के साथ पाहि स्थित खेत पर रोजाना रात में रुककर खेत की रखवाली करता था। रविवार की रात भी वह खेत पर रुका था। सोमवार सुबह वह साइकिल पर आटे की बोरी रखकर घर के लिए निकला था। इसके बाद हसनपुर डगरा की चट्टी के पास से उसका कोई पता नहीं चला। कुछ समय बाद नहर पर बने पुल के पास उसकी साइकिल खड़ी मिली। कुलदीप के चचेरे भाई पंकज यादव ने बताया कि 15 अगस्त को भद्रसेन गां...