Ghazipur News: संत गंगाराम दास का मनाया गया जन्मोत्सव
गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था, जन्मभूमि गुरैनी की ओर से संत शिरोमणि परमहंस गंगाराम दास महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर संस्था का 36वां वार्षिक सम्मेलन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनिहारी विकास खंड के गुरैनी गांव स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर एवं संत शिरोमणि परमहंस श्री गंगाराम दास धाम-कीर्ति मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु भगवान के चित्र का विधिवत पूजन एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात 'मानव धर्म प्रसार' विषय पर केंद्रित एक विशेष सम्मेलन सभा का आयोजन किया गया। सभा में धर्म, सेवा और मानवता के मूल्यों पर गहन विचार-विमर्श हुआ तथा वक्ताओं ने समाज में सद्भाव एवं परोपकार का संदेश दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.