गाजीपुर, अगस्त 10 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिहारीगंज-सिधौना मार्ग पर पुलिया की मरम्मत के दौरान छोड़े गए गड्ढे के पास सोमवार की रात संकेतक बोर्ड नहीं होने से बाइक सवार तीन कांवरिया उसमें गिर गए। हादसे में तीनों घायल हो गए, जबकि एक युवक को गंभीर चोटें आईं। तीनों देवगांव से मार्कंडेय महादेव धाम दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के चौकी खैरा गांव निवासी 25 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र जियालाल अपने साथी दीपांशु तिवारी और गुलशन तिवारी निवासी हैबतपुर, थाना देवगांव के साथ बाइक से मार्कंडेय महादेव धाम जा रहे थे। बिहारीगंज-सिधौना मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचने पर सड़क पर बना गड्ढा दिखाई नहीं देने से बाइक अनियंत्रित होकर उसमें जा गिरी। हादसे में संजीव कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि दीपांशु और गुलशन भी घ...