गाजीपुर, जुलाई 5 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुखडेहरा पंचायत अंतर्गत तेतरिया गांव में आयोजित त्रिदिवसीय श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। यज्ञाचार्य मंजेश पाण्डेय के निर्देशन में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हवन और पूर्णाहुति के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के समापन अवसर पर पूरे ...