गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नौली, उतरौली और त्रिलोकपुर स्थित श्री रुद्रांबिका धाम परिसर में आयोजित श्री रुद्रांबिका महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश का अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुआ। काशी से आए विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न वेदियों पर देवी-देवताओं का आवाहन और पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा यज्ञ परिसर भक्तिमय हो उठा। प्रातःकाल यज्ञाचार्य डॉ. पंडित धनंजय पांडेय के आचार्यत्व में पंचांग पूजन कराया गया। इसके बाद यज्ञ मंडप में प्रवेश का अनुष्ठान संपन्न हुआ। महायज्ञ की प्रधान वेदी पर भगवती अंबिका और भगवान शिव की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: नौली में नौ दिवसीय रुद्रांबिका महायज्ञ और श्री...