गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: नगसर। क्षेत्र के सोनहरिया वन स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में आयोजित छह दिवसीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ का धार्मिक अनुष्ठानों और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ का आयोजन 1008 गंगा पुत्र लक्ष्मीनारायण त्रिदंडी स्वामी महाराज के सानिध्य में हुआ। छह दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-पाठ, यज्ञ-हवन, संतों के प्रवचन और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। काशी के भोजपुरिया बाबा रामेश्वर मिश्रा के प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। वहीं संत संतोष जी सतुआ बाबा की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों ...