गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पक्का घाट स्थित रामलीला मंच पर चल रही रामलीला में मंगलवार की रात प्रभु श्रीराम के जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय हो उठा। मंच पर भगवान विष्णु के श्रीराम के रूप में अवतार लेने का दृश्य प्रस्तुत होते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रामजन्म होते ही जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा जंघईभगवान श्रीराम का जन्म लीला के दौरान अयोध्या के राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ, देवताओं की प्रार्थना और भगवान विष्णु के श्रीराम के रूप में अवतार लेने की कथा का कलाकारों ने जीवंत मंचन किया। भगवान श्रीराम के जन्म के दृश्य पर मंच से 'भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला...'...