गाजीपुर, सितम्बर 27 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक अरविंद तिवारी महाराज ने उद्धव चरित्र, महारास लीला और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। महारास लीला का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक ने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात यमुना तट पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचाया। वृंदावन का निधिवन इस दिव्य लीला का प्रमुख स्थल माना जाता है। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका ले जाकर विधिपूर्वक पाणिग्रहण करने की कथा सुनाई गई। आयोजक परिवार गुलाब शंकर सिंह की ओर से श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। भजन-कीर्तन और संगीत से कथा स्थल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर ब्लॉक...