Ghazipur News: श्रावण में बूढ़ेनाथ मंदिर मार्ग की बदहाली से श्रद्धालु परेशान
गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह में जहां शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं नगर के अतिप्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर तक जाने वाले जर्जर और कीचड़युक्त मार्ग ने भक्तों की परेशानी बढ़ा दी है। श्रावण के प्रथम सोमवार पर पक्का घाट से राजकीय स्कूल के पीछे होते हुए मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते पर जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व नगर पंचायत ने इस मार्ग पर लगभग 13 लाख रुपये की लागत से सीवरेज पाइप लाइन बिछाई थी, लेकिन इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। हल्की बारिश में मार्ग कीचड़ और गंदे पानी से भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई श्रद्धालुओं की बाइक फिसलकर गिरने की भी शिकायत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.