गाजीपुर, जुलाई 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास के दौरान औड़िहार से रजवाड़ी और मटेहूं से जंगीपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के बाएं लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित रखा जाएगा, जबकि दाहिने लेन से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन वन-वे व्यवस्था के तहत संचालित होगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह व्यवस्था प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार की रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ के लिए हरिद्वार मार्ग पर चलेंगी अतिरिक्त बसें इसके अलावा श्रावण महाशिवरात्रि के अवसर पर 10...