Ghazipur News: श्रमजीवी एक्सप्रेस में शराब ले जाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार
गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। ऑपरेशन सतर्क के तहत दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बुधवार की भोर में 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस में शराब ले जाने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कुल 15.570 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 13,210 रुपये बताई गई है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उप निरीक्षक ऋषिकेश राय शर्मा, आरपीएफ जवान शैलेन्द्र कुमार सिंह और आरपीएसएफ के अनिल कुमार भारती प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के पश्चिमी छोर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान करीब 4:18 बजे भोर में डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के पिछले सामान्य कोच में तीन युवक भारी पिट्ठू बैग लेकर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। शक होने पर जवानों ने रोककर बैगों की तलाशी ली तो शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.