गाजीपुर, सितम्बर 12 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव के रामबृक्ष का पुरा स्थित शिवमंदिर परिसर में शनिवार को संत शिरोमणि गणिनाथ महाराज का पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ प्रवचन, भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन में भाग लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। प्रवचन में संत गणिनाथ महाराज के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। रामधीरज गुप्ता ने कहा कि मद्धेशिया समाज के कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। उनका अवतार धर्म की रक्षा, मानवता का संदेश देने और समाज में बढ़ रही वैमनस्यता को दूर करने के लिए हुआ था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बाबा गणिनाथ की ...