Ghazipur News: शौच के लिए निकले वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत
गाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर टोडरपुर गांव के पास बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी अर्जुन यादव के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार, अर्जुन यादव बुधवार की रात घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान वह औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर छपरा से गोमती नगर जा रही छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट की ओर से मेमो मिलने के बाद रेलवे विभाग ने सैदपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक विद्याधर तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर मृतक की पहचान कराई। हादसे के चलते रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.