Ghazipur News: शोक सभा कर डॉ. शशिकांत राय को दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर, अगस्त 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर। महाविद्यालय प्रबंध समिति डिग्री कॉलेज एसोसिएशन गाजीपुर के अध्यक्ष डॉ. शशिकांत राय का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर पीजी कॉलेज में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रशासनिक भवन के सामने प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय डॉ. शशिकांत राय मुहम्मदाबाद तहसील के खरडीहा गांव के रहने वाले थे। वह लंबे समय तक स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज में प्राध्यापक रहे। बाद में वे इसी महाविद्यालय के प्राचार्य भी रहे। पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि डॉ. राय सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। लखनऊ में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें ली। उनका नहीं रहना अकादमी जगत में बड़ा निर्वात पैदा करेगा। उसके आवास पर पीजी कॉलेज गाजीपुर के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.