Ghazipur News: शॉर्ट सर्किट से केबल में लगी आग, मचा हड़कंप
गाजीपुर, अगस्त 23 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। उसिया गांव में रविवार को विद्युत पोल पर लगे केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। केबल से धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर जले केबल की मरम्मत कराई। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि अधिक लोड के कारण केबल में समस्या आ रही है। स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: विद्युत पोल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची खलबली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.