Ghazipur News: शैक्षणिक सामग्री बांटकर बच्चों को किया जागरूक
गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: खानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर सर्वोदय सेवा संघ की ओर से कंपोजिट विद्यालय जबरनपुर में शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सचिव यश सिंह और सदस्य ऋतुराज गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर और कटर समेत शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। बच्चों को नियमित विद्यालय आने, अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों को डायरी व पेन भेंटकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य कर्मचारियों को भी डायरी दी गई। संस्था ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में रवि प्रकाश सिंह के सहयोग के लिए आभार जताया गया। यह भी पढ़ें- जहानाबाद डीपीएस के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय एकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.