Ghazipur News: शेरपुर में मेगा स्वास्थ्य शिविर, हजारों मरीजों का हुआ इलाज
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। सत्यम् फाउंडेशन मऊ की ओर से स्व. डॉ. नाथ शरण राय की पुण्यतिथि पर शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज शेरपुर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हजारों मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य सत्यदेव राय ने किया। अतिथियों ने डॉ. नाथ शरण राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिविर में नेत्र रोग, हड्डी, सर्जरी, स्त्री रोग, दंत रोग, चर्म रोग और सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श दिया। ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमडी, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन और सांस संबंधी जांच निःशुल्क की गई। शंकरा नेत्रालय वाराणसी की टीम ने मोतियाबिंद की जांच की। ऑपरेशन के लिए चयनित 20 मरीजों को बस से वाराणसी भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.