Ghazipur News: शेरपुर के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। शेरपुर में अष्ट अमर शहीदों की पावन स्मृति में परंपरागत इनामी दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में नवोदित पहलवानों के साथ बड़े जोड़ के पहलवानों ने भी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। आदित्य और विनोद के बीच हुए मुकाबले में आदित्य ने जीत दर्ज की। शेरपुर के मृत्युंजय ने सौरभ को पटकनी देकर खूब वाहवाही बटोरी। सलमान और गोरखपुर के सूरज के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। वहीं 50 हजार रुपये की इनामी बड़ी कुश्ती में मुगलसराय के सुमित पहलवान और हरियाणा के बृजेश पहलवान का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बराबरी पर रही शमशेर और सत्येंद्र की कुश्ती बलिया के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.