गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: करंडा। स्थानीय क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव में शेख फरीद रहमतुल्लाह का 788वां सालाना उर्स शुक्रवार को अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर बाद नमाज मगरिब गागर शरीफ निकाला गया। गागर बड़े दरवाजे से होते हुए गांव की गलियों से गुजरी और रौजा स्थित मजार पर पहुंची। यहां अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर फातिहा पढ़ी और अमन-चैन की दुआ मांगी। चादरपोशी के दौरान गांव सहित दूर-दराज से पहुंचे बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। उर्स को लेकर लोगों में उत्साह रहा। कार्यक्रम में गुलाम, सुभान अल्लाह फरीदी, मोहम्मद साहब, महफूज आलम, साबिर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...