Ghazipur News: शिव मंदिर के बरामदे में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव
गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पूरब स्थित शिव मंदिर के बरामदे में शुक्रवार को करीब 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, मृतक ने नीले रंग की आधी बांह वाली टी-शर्ट और सफेद धोती पहन रखी थी। उसके बाल और दाढ़ी सफेद थे। शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग मंदिर परिसर में आया होगा और इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई होगी। यह भी पढ़ें- Deoria News: शिव मंदिर परिसर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव हालांकि, मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.