Ghazipur News: शिवालयों में पहुंच भक्तों ने किया जलाभिषेक
गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: पतार (गाजीपुर)। सावन के तीसरे सोमवार को बाबा गंगेश्वर नाथ के धाम सहित क्षेत्र के शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच पूजन अर्चन किए। सावन का सोमावार तथा नाग पंचमी दोनों एक साथ होने के कारण मंदिरों में भक्तों का भीड़ लग रहा। बाबा गंगेश्वर नाथ धाम पतार में भक्तजनों द्वारा गंगाजल सहित दूध, शहद, गन्ना रस आदि से बाबा का अभिषेक कर बेलपत्र, नौवेद्य, मौसमी फल, फूल चढ़ा पूजन अर्चन किया गया। बाबा के मंदिर में भक्तों के आने का कम सुबह से शाम तक चलता रहा। मंगला आरती के बाद बाबा का कपाट बंद हुआ। इसके अलावा क्षेत्र के ताजपुर लठ्ठूडीह, असावर, ऊंचाडीह, पिहुली आदि गांव के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन भक्तों द्वारा भक्ति भाव के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- सावन सोमवार पर नाग पंचमी का संयोग, आज शिवलिंग पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.