Ghazipur News: शिवमंदिर के पुजारी पुत्र और पोते पर किया हमला
गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी के पुत्र तथा चार वर्षीय पोता जानलेवा हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए पिता पुत्र को सरकारी अस्पताल बाराचवर ले जाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। करीमुद्दीनपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार पतार स्थित बाबा गंगेश्वर नाथ शिव मंदिर के पुजारी डेहमा गांव निवासी परमात्मा नन्द गिरी हैं। फिलहाल पुजारी परमात्मा नंद गिरी लखनऊ गए हैं जिस कारण उनके बेटे मोनू गिरि मंदिर में पूजा- पाठ का कार्य देख रहे हैं। मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर में लगे नल पर वह मंदिर के बर्तन की सफाई कर रहे थे। इसी बीच मंदिर के पास रहने वाले लालजी पुत्र कैलाश यादव पहुंचा और हाथ पैर धोने लगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.