Ghazipur News: शिवमंदिरों के पास सफाई करने के दिए निर्देश
गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। सावन माह के मद्देनजर सेवराई के उपजिलाधिकारी गजराज सिंह ने नगर पंचायत दिलदारनगर का निरीक्षण कर विभिन्न शिव मंदिरों के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बरसात के मौसम को देखते हुए नगर की प्रमुख सड़कों, गलियों और नालियों की नियमित सफाई कराने के साथ-साथ पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शिव मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.